Posts

Showing posts with the label कैसे करे नव वर्ष की शुरुवात

जानिए कैसे करे नव वर्ष की शुरुवात जिससे हो जाए आपके लिए 2018 मंगलमय

Image
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी वर्ष 2017 को विदा करके नववर्ष 2018 का आगमन होने जा रहा है तथा चारों और नववर्ष के स्वागत की लहर दौड़ रही है तथा सभी लोग विभिन्न तरीकों से नववर्ष के आगमन की तैयारी कर रहे होंगे। हमारे देश में भी प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और युवा वर्ग इसके लिए विशेष उत्साहित रहता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया की वैसे देखें तो यह अंग्रेजी सभ्यता का नववर्ष है और बढ़ती पाश्चात्यता के कारण हम अपना नववर्ष भूलकर अंग्रेज नववर्ष को ही पूर्णतः अपनाते हैं तथा वर्तमान को देखें तो पूरे पाश्चात्य ढंग से ही नववर्ष का स्वागत होता है। वैसे यह भारतीय नववर्ष तो नहीं है परंतु अन्य संस्कृति और सभ्यताओं का आदर करते हुए नववर्ष मनाते हैं तो भारतीय तौर-तरीकों से नववर्ष का स्वागत करना चाहिए तथा ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी कुछ ऐसे कार्यों या उपायों के साथ नववर्ष की शुरुआत करें। जो वर्ष भर आपके लिए सहायक हों। अपना नववर्ष शुरू करने के लिए आप एक छोटी सी चीज कर सकते हैं कि जब आप अपना मोबाईल/टेलीफोन उठाएं, तो सिर्फ ‘हैलो’, ‘हाय’ या कुछ और न कह कर “नमस्ते”, “नमस...