Posts

Showing posts with the label गृह प्रवेश के लिए 2018 के शुभ महूरत

जानिए गृह प्रवेश के लिए 2018 के शुभ महूरत

किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए एक विशेष मुहूर्त का आंकलन किया जाता है जिसे आप और हम शुभ मुहूर्त कहते है। माना जाता है शुभ मुहूर्त में किये गए प्रत्येक काम में वृद्धि होती है और उस चीज से कभी भी हानिकारक परिणाम नहीं मिलते। जिस प्रकार शादी विवाह में कुंडली मिलान करके शुभ विवाह का मुहूर्त ज्ञात किया जाता है। उसी प्रकार नए घर में प्रवेश यानी गृह प्रवेश के लिए भी विशेष मुहूर्त निकाला जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया की इस मुहूर्त की गणना पंचांग शुद्धि और पञ्चाङ्गं शुद्धि के बाद की जाती है। पंचांग शुद्धि न केवल गृह प्रवेश के लिए विशेष तिथि बताती है अपितु गृह प्रवेश की पूजा, हवन और वास्तु शांति पूजा का शुभ समय भी बताती है। प्रत्येक वर्ष गृह प्रवेश के मुहूर्त नक्षत्र और तिथियों के हिसाब से बदलते रहते है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री यहाँ आपको वर्ष 2018 के लिए गृह प्रवेश के विशेष मुहूर्त, उनके समय, तिथि और नक्षत्रों के साथ बता रहे है। जिनके अनुसार आप अपने नए घर में प्रवेश कर सकते है। लेकिन एक बात का ध्यान रखे, गृह प्रवेश का मुहूर्त निश्चित करने से पूर्व एक बार...