Posts

Showing posts with the label commodity market

आज की कमोडिटी ट्रेडिंग टिप्स जो देगी आपको दुगना मुनाफा

Image
कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। ग्लोबल मार्केट में इसका दाम करीब 1.5 फीसदी उछल गया है। कल भी इसमें 1.5 फीसदी की तेजी आई थी। दरअसल कल अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 1 करोड़ इक्कीस लाख बैरल घट गया है। भंडार में ये गिरावट पिछले 30 साल में सबसे ज्यादा है। वैसे आज वहां इन्वेंट्री की सरकारी रिपोर्ट भी जारी होगी जिसपर बाजार की नजर टिकी हुई है। इस बीच सोना एक छोटे दायरे में सिमट गया है। इसमें 1345 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। चांदी भी 20 डॉलर के नीचे है। आज यूरोपीय सेंट्रल बैठक की बैठक है और साथ ही अमेरिका में बेरोजगारी के साप्ताहिक आंकड़े भी जारी होंगे। इसपर बाजार की नजर है। ऐसे में कॉपर लगातार मजबूती दिखा रहा है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कल इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी के बाद आज भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपया आज कमजोर पड़ गया है और 1 डॉलर की कीमत फिर से 66.5 रुपये के पास पहुंच गई है। अधिक मुनाफे के लिए अभी रजिस्टर करिये।  

कच्चे तेल में शानदार तेजी : कमोडिटी बाजार

Image
डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी आई है। 1 डॉलर की कीमत 66.5 रुपये के पास आ गई है। रुपया करीब 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 4 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। दरअसल अमेरिका में पिछले हफ्ते रोजगार के कमजोर आंकड़ों से वहां अब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कमजोर पड़ गई है। ऐसे में डॉलर में गिरावट आई है और इसी से रुपये को सपोर्ट मिला है। उधर पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज कच्चे तेल में शानदार तेजी आई है। खबर है कि रूस और सऊदी अरब कच्चे तेल पर टास्क फोर्स बनाने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि नैचुरल गैस में गिरावट का रुख है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.3 फीसदी बढ़कर 3020 रुपये के आसापसकारोबार कर रहा है। जबकि नैचुरल गैस 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 185 रुपये के नीचे दिख रहा है। इस बीच रुपये में आई रिकवरी का असर घरेलू बाजार में कमोडिटी बाजार पर दिख रहा है। सोने पर दबाव बढ़ गया है। चांदी में भी दबाव दिख रहा है। हालाकि त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सोने पर डिस्काउंट पिछले 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। फिलहाल 10 ग्...