जानिए ज्योतिष के अनुसार केसा होना चाहिए आपके वाहन का रंग
आपके वाहन का रंग और अंक यदि आपके मूलांक के अनुसार हो तो वह अघिक उपयुक्त रहेगा वाहन के अंक [नंबर] तथा रंग के शुभत्व का निर्धारण अंक ज्योतिष के मूलांक के स्वामी तथा ज्योतिष शास्त्र में वर्णित उस मूलांक स्वामी के नैसर्गिक मित्र ग्रहों के स्वामित्व वाले अंकों के आधार पर किया जाना हितकर होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि किसी व्यक्ति की जन्म तारीख ही उसका मूलांक होती है जैसे 19 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+9= 10 अर्थात् एक होगा। वाहन अंक जानने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबरों को जोड़कर इकाई में परिवर्तित करते हैं जैसे 5674 नंबर का अंक बन...