पीपल के निकट/पास दिया(दीपक) रखते हुए पीछे मुड़ कर क्यों नहीं देखना चाहिये?? ऐसी मान्यता क्यों हें ?
रात में क्यों नहीं कर सकते पीपल के पेड़ की पूजा ?
भगवान श्रीकृष्ण ने सत्यभामा से कहा कि व्रत करते हुए यदि साधक किसी संकट में पड़कर व्रत का पालन न कर पाए व विष्णुजी का मंदिर पास न हो तो उसे पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर जाप करना चाहिए, उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।’


गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं, --"अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणाञ्य नारदः" सभी वनस्पतियों में मैं पीपल हूं और देवऋषियों में मैं नारद हूं | ऐसा कहकर उन्होंने इस वृक्ष की महिमा स्वयं ही कह दी है | पीपल का पेड़ जिसे हिन्दू धर्म में पहुत पवित्र माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति यदि पीपल के पेड़ की पूजा करता है, तो उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है. और यदि किसी व्यक्ति के जीवन में धन का आभाव होता है, तो पीपल के पेड़
की पूजा करने से उसके जीवन से धन के आभाव कि समस्या दूर होती है|
पुराणों के अनुसार, पीपल की जड़ में विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में भगवान हरि और फल में सभी देवताओं से युक्त अच्युत सदा निवास करते हैं. इसे साक्षात् विष्णु स्वरूप बताया गया है|
ऐसा माना जाता है कि पीपल की पूजा करने से आयु लंबी होती है. मान्यता है कि जो पीपल को पानी देता है, वह सभी पापों से छूटकर स्वर्ग प्राप्त करता है. पीपल में पितरों का वास भी बताया गया है.कई लोग सोचते हैं पीपल में
भूत प्रेतों का वास रहता है।
हमारे धर्मशास्त्रों के अनुसार, मान्यता है कि जो पीपल को पानी देता है, वह सभी पापों से छूटकर स्वर्ग प्राप्त करता है. पीपल में पितरों का वास भी बताया गया है.जब भी हम दिया रखते हैं पूजा करके नहीं देखना चाहिए
मुड़ कर क्योंकि आपकी भक्ति पूजा विश्वास श्रद्धा होती है। जब आप मुड़ कर देखते हो तो इस से आपका विश्वास और
श्रद्धा पर प्रशन पर सवाल पैदा होता है और फिर कुछ अनर्थ होता ही है ये ,मेरा अपने आँखों देखा हाल है|
आयुर्वेद में भी पीपल का महत्व बताया गया है. पीपल के पत्ते, फल, छाल आदि से कई तरह की बीमारियों का नाश होता है. पीपल के फल से पेट से जुड़ी बीमारियां खत्म हो जाती है. पीपल की छाल के अंदर के भाग से दमा की दवा बनती है. इसके कोमल पत्ते चबाकर खाने और इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पीने से चर्म रोगों में आराम मिलता है.ये बात सत्य हैं मेरे साथ ही ऐसा हुआ था मेरे
पैरो में भारत आने पर अचानक लाल स्किन हो गयी खुजली होने लगी तब नीम के पत्ते और पीपल
की छाल का लेप लगाया और उसी पानी से धोया और कुछ दिन में ही बहुत ठीक हो गया|
वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करने और ऑक्सीजन छोड़ने की भी इसकी क्षमता बेजोड़ है. यह हर तरह
से लोगों को जीवन देता है. ऐसे में पीपल की पूजा का खास महत्व स्वाभाविक ही है.पीपल के विषय में कई धारणा बनी हुई हैं की पीपल पर भूत प्रेत रहते हैं। ऐसा कुछ नहीं है उसमे शक्ति है और एक बात ये
भी है की ये पेड़ कहीं भी उग सकता है |
‘भगवान श्रीकृष्ण ने सत्यभामा से कहा कि व्रत करते हुए यदि साधक किसी संकट में पड़कर व्रत का पालन न कर
पाए व विष्णुजी का मंदिर पास न हो तो उसे पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर जाप करना चाहिए, उस व्यक्ति को मोक्ष की
प्राप्ति होती है।’ वायव्य संहिता में भी पीपल वृक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए भगवान महादेव मां उमा से
कहते हैं,‘पीपल वृक्ष के नीचे किये गये जप-पूजा का सहस्र गुना फल प्राप्त होता है।’ यह भी माना जाता है कि पीपल में अलक्ष्मी-दरिद्रा-जो कि देवी लक्ष्मी की बहन थी, का वास होता है। भगवान विष्णु व लक्ष्मीजी से प्राप्त वरदान के कारण शनिवार को जो भक्त अलक्ष्मीजी के निवास अर्थात् पीपल वृक्ष की आराधना करते हैं, उन्हें निश्चित ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी कारण शनेश्चरी अमावस्या व शनि
प्रदोष होने पर पंचामृत से पीपल की अर्चना का प्रावधान शास्त्रों में वर्णित है। साधक को पीपल पूजन के पावन दिन पीपल की छाया में ‘ऊँ नम: वासुदेवाय नम:’ का जाप करते हुए धूप-दीप व नैवेद्य से विधिवत पीपल का पूजन करना चाहिए। पीपल की विधिवत पूजा करने से साधक की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
पीपल पूजन से न केवल साधक, बल्कि उसके पितरों का भी कल्याण संभव है। स्कंदपुराण में यहां तक कहा गया है, कि जिस व्यक्ति के पुत्र न हो, वह पीपल को ही अपना पुत्र माने। वैसे तो हर तरह का वृक्ष इंसानों को किसी न किसी रूप में फायदा ही पहुंचाता है. पेड़-पौधों की पूजा करना हमारी परंपरा का अंग रहा है. फिर भी कुछ वृक्षों की पूजा का खास महत्व है. इनमें पीपल का स्थान सबसे ऊपर है|कार्तिक माहात्म्य में श्री सूत जी संतों से पीपल का माहात्म्य इस प्रकार वर्णित करते हैं, ‘भगवान श्रीकृष्ण ने सत्यभामा से कहा कि व्रत करते हुए यदि साधक किसी संकट में पड़कर व्रत का पालन न कर पाए व विष्णुजी का मंदिर पास न हो तो उसे पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर मेरा जाप करना चाहिए, उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।’ वायव्य संहिता में भी पीपल वृक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए भगवान महादेव मां उमा से कहते हैं,‘पीपल वृक्ष के नीचे किये गये जप-पूजा का सहस्र गुना फल प्राप्त होता है।’ यह भी माना जाता है कि पीपल में अलक्ष्मी-दरिद्रा-जो कि देवी लक्ष्मी की बहन थी, का वास होता है।

भगवान विष्णु व लक्ष्मीजी से प्राप्त वरदान के कारण शनिवार को जो भक्त अलक्ष्मीजी के निवास अर्थात् पीपल वृक्ष की आराधना करते हैं, उन्हें निश्चित ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी कारण शनेश्चरी अमावस्या व शनि प्रदोष होने पर पंचामृत से पीपल की अर्चना का प्रावधान शास्त्रों में वर्णित है। साधक को पीपल पूजन के पावन दिन पीपल की छाया में ‘ऊँ नम: वासुदेवाय नम:’ का जाप करते हुए धूप-दीप व नैवेद्य से विधिवत पीपल का पूजन करना चाहिए। पीपल की विधिवत पूजा करने से साधक की मनोकामना
अवश्य पूर्ण होती है। पीपल पूजन से न केवल साधक, बल्कि उसके पितरों का भी कल्याण संभव है। स्कंदपुराण में यहां तक कहा गया है, कि जिस व्यक्ति के पुत्र न हो,वह पीपल को ही अपना पुत्र माने। वैसे तो हर तरह का वृक्ष इंसानों को किसी न किसी रूप में फायदा ही पहुंचाता है. पेड़-पौधों की पूजा करना हमारी परंपरा का अंग रहा है. फिर भी कुछ वृक्षों की पूजा का खास महत्व है.
पीपल की पूजा का महत्व अधि‍क होने के पीछे कई कारण हैं. अगर आध्यात्मि‍क रूप से देखें, तो इसे वृक्षों में
सबसे अधिक पवित्र माना गया है. साथ ही पर्यावरण की हिफाजत में भी इसका कोई जोड़ नहीं है. ऐसा माना जाता है कि पीपल की पूजा करने से आयु लंबी होती है. मान्यता है कि जो पीपल को पानी देता ह, वह सभी पापों से छूटकर स्वर्ग प्राप्त करता है. पीपल में पितरों का वास भी बताया गया है|पीपल के फल से पेट से जुड़ी बीमारियां खत्म हो जाती है. पीपल की छाल के अंदर के भाग से दमा की दवा बनती है. इसके कोमल पत्ते चबाकर खाने और इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पीने से चर्म रोगों में आराम मिलता है | ध्यान रखें--पीपल,गूलर मौलसरी, शीशम, मेहंदी आदि के वृक्षों पर भी प्रेतों का वास होता है। रात के अंधेरे में इन वृक्षों के नीचे नहीं जाना चाहिए और न ही खुशबुदार
पौधों के पास जाना चाहिए।
पीपल के पेड़ में वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करने और ऑक्सीजन छोड़ने की भी इसकी क्षमता बेजोड़ है. यह हर तरह से लोगों को जीवन देता है. ऐसे में पीपल की पूजा का खास महत्व स्वाभाविक ही है|
पद्मपुराण के अनुसार पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का रूप है । इसलिए इसे धार्मिक श्रेष्ठ देव वृक्ष की पदवी
मिली और इसका विधिवत् पूजन आरंभ हुआ । अनेक अवसरों पर पीपल की पूजा का विधान है । सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में साक्षात् भगवान विष्णु एवं लक्ष्मीका वास होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए क्या है अमरनाथ?? कैसे आया ये तीर्थ अस्तित्व में ??

आइये जाने क्या हैं ज्योतिष और उसकी अन्य शाखाएं

जानिए क्या है नाथ संप्रदाय?