क्या रसोईघर में रसोई घर में दूध का उबल कर गिरना है शुभ संकेत??



हिंदू शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि सुबह दूध को देखना शुभ होता है | लगभग सभी भारतीय घरों में रोज़ाना
सुबह दूध आता है, हिन्दू शास्त्रों के अनुसार सुबह दूध को देखना शुभ माना जाता है। हिन्दू परिवारों में सुबह सुबह दूध खरीदना और दूध गर्म करना शुभ माना गया है। यह वास्तु के लिहाज से भी एक अच्छा कार्य है| वास्तु सिद्धांत के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य होता है. चन्द्रमा मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है. चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसे में स्थायित्व, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है | वास्तु शास्त्रके अनुसार अगर आपको अपना चंद्रमा मजबूत करना है तो रोज़ाना सुबह रसोईघर में दूध
उबालना चाहिए, लेकिन यदि यही दूध उबल जाए और बर्तन से बाहर गिर जाए तो यह अशुभ माना जाता है|
यह कार्य वास्तु के लिहाज से चंद्रमा को कमजोर बनाता है. जिस घर में रोज़ाना या हर दूसरे दिन गर्म करते समय दूध उबलकर बाहर गिर जाता है, उस घर के लोगों का मानसिक संतुलन स्थिर नहीं रहता|निरंतर चिंता और छोटी-छोटी बात पर परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति चिड़चिड़ापन आम बात हो जाती है।इसके अलावा रिश्तेदारों से भी मतभेद बढ़ जाते हैं। साथ ही परिवार के सदस्य किसी ना किसी बीमारी का शिकार रहते ही हैं। इसलिए ध्यान रखें ...यदि आप इस परिणाम से बचना चाहते हैं तो कभी भी दूध उबालते समय उसे बाहर ना गिरने दें, ध्यानपूर्वक दूध पूरा उबलने से पहले उसे बंद कर दें।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए क्या है अमरनाथ?? कैसे आया ये तीर्थ अस्तित्व में ??

आइये जाने क्या हैं ज्योतिष और उसकी अन्य शाखाएं

जानिए क्या है नाथ संप्रदाय?